Patna High Court Computer Operator Recruitment 2026 सरकारी

Patna High Court Computer Operator Recruitment 2026 – अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो पटना हाईकोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट की नौकरी निकली है। जिसके लिए आपको हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग आना चाहिए। जिसके लिए ग्रुप सी पद के अंतर्गत 48 रिक्तियां पर नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। जो भी योग्य उमीदवार हैं वो इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस पद के बारे में पूरी जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रकिया?

Patna High Court Computer Operator Recruitment 2026

आपमें से जो भी योग्य उमीदवार इस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के लिए विंडो खुल चुका है। आप अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ जल्द से जल्द आवेदन की प्रकिया पूरी कर लें, अंतिम डेट के इन्तजार में न रहें। आपको आवेदन के लिए निम्न प्रकिया का पालन करना होगा-

Patna High Court Vacancy 2026: Important Dates

क्र. संख्या विवरण तारीख
1 ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 17 अप्रैल 2026
2 आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मई 2026
3 आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 मई 2026

 

पटना हाई कोर्ट टाइपिस्ट भर्ती 2026 में पदों की संख्या

क्र. संख्या श्रेणी कुल पदों की संख्या महिलाओं के लिए आरक्षित पद
1 अनारक्षित (Unreserved) 22 + 1 (लोकोमोटर दिव्यांग श्रेणी का बैकलॉग) 7
2 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 4 1
3 पिछड़ा वर्ग (BC) 5 2
4 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 9 3
5 अनुसूचित जाति (SC) 7 2
कुल 47 + 1 (लोकोमोटर दिव्यांग श्रेणी का बैकलॉग) 15

 

पटना हाईकोर्ट में टाइपिस्ट के लिए योग्यता

शैक्षिणिक योग्यता -आवेदक के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक ( ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। जिसके साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा/सेर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। आवेदक को इंग्लिश टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट के स्पीड होने चाहिए।

आयुसीमा: आवेदक की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। जबकि ऊपरी उम्रसीमा कैटेगरी वाइज तय किया गया है. अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (पुरुष) की ऊपरी उम्र 37 वर्ष, अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस महिला की 40 वर्ष, बीसी और ईबीसी (महिला, पुरुष) की 40 वर्ष और एससी (महिला, पुरुष) की ऊपरी उम्र 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए। केंद्र या राज्य सरकार (बिहार) के कर्मचारियों को 5 वर्ष की ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया:

Patna हाईकोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर कम ताआईपीएस के चयन के लिए लिखित और इंटरव्यू को मिलकर किया जायेगा। लिखित परीक्षा MCQ में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जायेंगे। जिसके बाद आपको हिंदी इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट भी लिया जायेगा।

सैलरी: लेवल- 04 (₹25,500-81,100/-) प्रति माह तक

General Links
 Detailed Advertisement  Click here
 How to Apply Online Application Form  Click here
 Image Upload Instructions  Click here
 Already Register? To Login  Click here
 To Register  Click here

पटना हाईकोर्ट में टाइपिस्ट भर्ती 2026 का फॉर्म कैसे भरें?

पटना हाईकोर्ट में इस भर्ती में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरना पड़ेगा। जिसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप का पालन करना पड़ेगा-

  • आपको सबसे पहले पटना हाईकोर्ट के ऑफिसियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • आपको होमपेज पर Menu में आपको Recruitment का टैब नजर आएगा, जिस पर क्लिक करें।
  • अब Computer Operator cum Typist Recruitment Examination- 2026 के लिंक पर जाएं।
  • Apply Online पर New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पूरा नाम, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जैसे पूरा डेटल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • अब पूरा एप्लीकेशन फॉर्म खुलने पर पहले अपनी पर्सनल डिटेल्स, इसके साथ एडिशनल डिटेल्स भरकर Save & Next करें।
  • कंप्यूनिकेशन डिटेल्स, क्वालिफिकेशन आदि की जानकारी देने के बाद अपलोडिंग सेक्शन में अपना कलर फोटोग्राफ, सिग्नेचर, 10वीं सर्टिफिकेट, 12वीं मार्कशीट, ग्रेजुएशन डिग्री, निवास प्रमाण पत्र, इंग्लिश टाइपिंग,हिंदी टाइपिंग सर्टिफिकेट और अन्य डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  • आपको फोटोग्राफ और हस्ताक्षर का साइज 50KB से 80KB तक और अन्य सभी डॉक्यूमेंट्स का साइज 300KB में JPG/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म का प्रीव्यू चेक करें। पेमेंट का विकल्प आएगा।
    एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

Application Fees –

Patna High Court Computer Operator Recruitment 2026 आवेदन के लिए अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट को ₹1100 और एससी/एसटी/चलने-फिरने में अक्षम उम्मीदवारों को ₹550 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस जमा किए बिना आपका आवेदन फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी पटना हाईकोर्ट के ऑफिसियल वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Comment